खौफनाकः 12 साल के बालक को जिंदा खा गया मगरमच्छ! पहले जबड़े में दबाया, फिर हवा में उछाला और लील गया जिंदगी, वीडियो ने दहला दिया हर दिल

Horrifying: Crocodile devours 12-year-old boy alive! First clamped him in its jaws, then tossed him in the air and swallowed him whole—the video has left everyone shaken.

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में घाघरा (सरयू) नदी किनारे घटी एक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। बौंडी थाना क्षेत्र के मुरौवा गांव में 12 वर्षीय एक बालक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उसे नदी में खींच ले गया। ग्रामीणों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ के हमले के आगे उनकी कोशिशें नाकाम रहीं। देर रात नदी से बालक का शव बरामद किया गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और नदी किनारे रहने वाले लोगों में भय का माहौल है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें मगरमच्छ बालक को लीलते हुए दिख रहा है। वीडियो देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए।  जानकारी के अनुसार, मुरौवा गांव निवासी 12 वर्षीय सुनील सिंह गुरुवार को अपने चाचा के साथ धान की रोपाई करने खेत गया था। दिनभर खेत में काम करने के बाद शाम के समय वह घाघरा नदी के किनारे हाथ-मुंह धोने पहुंचा। इसी दौरान नदी किनारे झाड़ियों में छिपे एक मगरमच्छ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। इससे पहले कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, मगरमच्छ बालक को अपने जबड़ों में दबोचकर नदी की ओर खींच ले गया। घटना को अपनी आंखों के सामने देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

वीडियो देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें...
https://x.com/bhawnasisodiya7/status/2078008969919074532?s=20

लोगों ने शोर मचाते हुए नदी में उतरकर बालक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और मगरमच्छ के हमले के कारण वे सफल नहीं हो सके। घटना के बाद ग्रामीणों ने देर रात तक नदी किनारे तलाश अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद रात करीब साढ़े दस बजे बालक का शव नदी से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ के हमले में शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। पुलिस ने शुक्रवार सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना ने इसलिए भी लोगों को झकझोर दिया क्योंकि सुनील के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। वह अपने भाई-बहनों के साथ रहकर जीवनयापन कर रहा था और क्षेत्र के माधवपुरवा-करेहना विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से नदी किनारे मगरमच्छों की बढ़ती मौजूदगी पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि घाघरा नदी के आसपास मगरमच्छ अक्सर देखे जाते हैं, जिससे खेतों में काम करने वाले किसानों और नदी किनारे रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर लगातार खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने नदी किनारे निगरानी बढ़ाने, चेतावनी बोर्ड लगाने और वन विभाग की नियमित गश्त सुनिश्चित करने की मांग की है।