हाई फ्रेंड्स: पीएम मोदी का नया इंस्टा वीडियो! बोले- गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहता हूं, कुछ शरारती बच्चों ने...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार देर रात इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया। वीडियो में पीएम मोदी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान किए गए अपशब्दों को लेकर कहा कि मैं गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहता हूं। उन्होंने कहा, 'हाई फ्रेंड्स... आज तो मन करता है आपसे ही बात करूं। जतंर मंतर पर मुझे गालियां दी गई है और मेरी माता को भी गाली दी गई। बचपन में गलतियां होती हैं और सुधरने का अवसर भी होता है। यही तो बचपना है। इसीलिए मैं समाज के अंदर जो आक्रोश है, उसको भली-भांति समझ सकता हूं। एक कल्चरल शॉक है कि हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा कैसे बोल सकती हैं। लेकिन समय है, इन बच्चों को गले लगाकर के, राह दिखाने का। ये गुमराह बच्चे हैं। उनको राह दिखाना हमारा काम है। उनको सजा देना, अदालतों के चक्कर कटवाना, समाज में उनको प्रताड़ित करना, इससे हम परिस्थितियां नहीं बदल पाएंगे।'
नीचे लिंक पर देखें वीडियो...
https://www.instagram.com/reel/DbdzX-2ztBV/?igsh=Y2x1Z3QwMDljcnZ6