Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

अपने अनोखे 'ट्वीट' पर आया हरीश रावत का बयान, भाजपा और आम आदमी पार्टी को लिया आड़े हाथों

Harish Rawat comments on his cryptic tweet, tackles BJP and AAP

गुरुवार को पूर्व उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक ट्वीट किया था जिसके बाद देश-प्रदेश में हलचल मच गई थी। अपने ट्वीट में उन्होंने आरोप लगाया था क्यों का अपना ही संगठन नकारात्मक भूमिका निभा रहा है और उन्हें ठीक से काम नहीं करने दे रहा। मगरमच्छ शब्द का प्रयोग करते हुए उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस के अंदर दूसरे गुट पर निशाना साधा था जो उनका धुर विरोधी है।

 

स्ट्रीट के बाद खबर आई कि आलाकमान ने हरीश रावत के साथ-साथ उत्तराखंड कांग्रेस के अन्य नेताओं को दिल्ली बातचीत के लिए जल्द बुलाया है। 

 

अपने ट्वीट पर दिया बयान

 

अपने गुरुवार के सनसनीखेज ट्वीट पर हरीश रावत ने आज कहा,"मेरा ट्वीट रोजमर्रा जैसा ही ट्वीट है, मगर आज अखबार पढ़ने के बाद लगा कि कुछ खास है, क्योंकि भाजपा और आम आदमी पार्टी को मेरी ट्वीट को पढ़कर बड़ी मिर्ची लग गई है और इसलिये बड़े नमक-मिर्च लगाये हुये बयान दे रहे हैं।"

गुरुवार को हरीश रावत के मीडिया सलाहकार ने अपने बयान में पार्टी प्रभारी देवेंद्र यादव का नाम लिए बगैर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर कुछ ताकतें हैं जो बीजेपी का काम कर रही है उनका जल्द पर्दाफाश होगा।