अलविदाः पंचतत्व में विलीन हुए ‘भारत कुमार’! फिल्मी सितारों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, दोस्त को याद कर भावुक हुए प्रेम चोपड़ा

Goodbye: 'Bharat Kumar' merged into the five elements! Film stars bid a tearful farewell, Prem Chopra became emotional remembering his friend

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार आज शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया। बता दें कि शुक्रवार, 4 अप्रैल को मनोज कुमार का निधन हो गया था। उन्होंने 87 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनोज कुमार लंबे वक्त से स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। फैंस और सेलेब्स एक्टर के निधन पर शोक जता रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने मनोज कुमार को श्रद्धाजंलि दी है। सुबह 11 बजे एक्टर का पार्थिव शरीर लेकर उनके परिवारवाले श्मशान घाट पहुंचे। यहां उनके करीबियों और बॉलीवुड के सितारों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। यहां बीते जमाने के फेमस विलेन रहे एक्टर प्रेम चोपड़ा भी मनोज कुमार को आखिरी बार सलाम करने पहुंचे। आपको बता दें कि मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गोस्वामी और उनका जन्म 1937 में हुआ था। एक्टर की देशभक्ति वाली इतनी फिल्में इतनी हिट रहीं कि उनका नाम ही ‘भारत कुमार’ पड़ गया।