Oct 12, 2026 Login
Awaaz24x7-government

गुड़ मॉर्निंग इंडिया: आज प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगी पश्चिम बंगाल की सीएम ममता, उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारियों ने आंदोलन तेज करने का किया एलान

Good Morning India: West Bengal CM Mamta to meet Prime Minister Modi today, Nursing officers in Uttarakhand announced to intensify the movement

नमस्कार दोस्तों आवाज 24x7 गुड़ मॉर्निंग इंडिया के साथ एक बार फिर आपके सामने प्रस्तुत है। आज की प्रमुख खबरों से शुरुआत करते हैं। आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात करेंगी। वहीं आज बिहार में नीतीश कुमार को सरकार चलाते हुए 15 साल पूरे होने पर उनकी पार्टी द्वारा जश्न मनाया जायेगा। उधर बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार 29 नवंबर से शुरू होने जा रहे शीतकालीन सत्र में क्रिप्टोकरेंसी को रेगुलेट करने वाला विधेयक संसद में पेश करेगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिल में सभी तरह की प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी पर पाबंदी लगाने का प्रावधान है। ये खबर सामने आते ही क्रिप्ट्रो मार्केट क्रैश हो गया। सबसे महंगी बिटकॉइन की कीमत 15 लाख तक कम हो गई। बाद में इसमें रिकवरी भी देखी गई। वहीं क्रिकेट जगत की बात की जाए तो न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से दो दिन पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ओपनर केएल राहुल चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। BCCI के मुताबिक, जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण लोकेश राहुल दोनों टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह टीम में सूर्यकुमार यादव को शामिल किया गया है। पहला टेस्ट 25 नवंबर से कानपुर में खेला जाएगा। उधर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत गौरव ट्रेनें शुरू करने का ऐलान किया है। इसके तहत 180 से ज्यादा ट्रेनें चलाई जाएंगीं। खास बात ये है कि प्राइवेट प्लेयर्स भी इन ट्रेनों को लीज पर ले सकेंगे। वे ट्रेनों को अपनी पसंद के किसी भी सर्किट पर चला सकेंगे। ट्रेन का रूट, किराया और सर्विस की क्वालिटी भी तय कर सकेंगे। रेल मंत्री ने कहा ये ट्रेनें एक और नया सेगमेंट हैं। 
अब उत्तराखंड की प्रमुख खबरों पर नजर डालते हैं। चारधाम में से एक यमुनोत्री का सफर आने वाले दिनों में न सिर्फ सुगम होगा, बल्कि उम्रदराज लोग भी वहां आसानी से पहुंच सकेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार खरसाली से यमुनोत्री तक रोपवे निर्माण की कवायद तेज करने जा रही है। साढ़े तीन किलोमीटर लंबे इस रोपवे के बनने पर श्रद्धालु सिर्फ नौ मिनट में धाम तक पहुंच सकेंगे। अभी खरसाली से यमुनोत्री की दूरी पैदल तय करने में लगभग तीन घंटे का वक्त लगता है। 183 करोड़ की लागत वाली इस रोपवे परियोजना के लिए पर्यटन विभाग जल्द ही एक फर्म के साथ एग्रीमेंट की कार्रवाई करने जा रहा है। वहीं वेतन विसंगति के समाधान और पदोन्नति समेत अन्य मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज नर्सिंग अधिकारियों ने आंदोलन तेज करने का एलान किया है। गुरुवार को वह स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर गेट मीटिंग करेंगी। वहीं, अगले दिन से राज्यभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा।