Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

गुड मॉर्निंग इंडिया: उत्तराखंड में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज! पीएम मोदी, शाह और योगी बनायेंगे भाजपा के पक्ष में माहौल

Good Morning India: Today is the last day of campaigning in Uttarakhand! PM Modi, Shah and Yogi will create atmosphere in favor of BJP

नमस्कार दोस्तो, आवाज 24x7 गुड़ मॉर्निंग इंडिया लेकर एक बार फिर आपके सामने प्रस्तुत है। आज के प्रमुख कार्यक्रमों पर नजर डालते हैं। आज पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में नगर निगम चुनाव होंगे। वहीं आज अखिलेश यादव प्रचार के आखिरी दिन बरेली में रोड शो करेंगे। उधर आज कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तराखंड के खटीमा, हल्द्वानी और श्रीनगर में जनसभा करेंगी। वहीं आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर स्थित रुद्रपुर में सभा करेंगे। 
अब अभी तक कि बड़ी खबरों की तरफ रुख करते हैं। कर्नाटक हाईकोर्ट ने प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में धार्मिक कपड़े पहनने पर रोक लगाई है। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई तो सबसे बड़ी अदालत ने कहा कि कर्नाटक में जो हो रहा है, उस पर हमारी नजर है। इसे राष्ट्रीय मुद्दा मत बनाइए। सही वक्त आने पर वह इस मामले को देखेगी।
एक्ट्रेस रवीना टंडन के पिता और डायरेक्टर रवि टंडन (86) का निधन हो गया है। उनके निधन की जानकरी रवीना ने अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के साथ शेयर की है। खास बात ये है कि पिता का अंतिम संस्कार रवीना ने ही किया। वे शवयात्रा की अग्नि हांडी लेकर भी खुद ही आगे चलीं।
अब उत्तराखंड की खबरों पर नजर डालते हैं। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत अन्य स्टार प्रचारकों को मोर्चे पर उतारा है। पीएम मोदी सात फरवरी से लगातार राज्यवासियों से रूबरू हो रहे हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य स्टार प्रचारकों की सभाओं के कार्यक्रम लगाए हैं।