Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

गुड़ मॉर्निंग इंडिया: टीम इंडिया की बैटिंग फेल, साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से हराया! उत्तराखंड के सीएम आज लेंगे विस सदस्यता की शपथ, लिंक में पढ़ें मौसम विभाग का अलर्ट

Good Morning India: Team India's batting fails, South Africa beat by 4 wickets! Uttarakhand CM will take oath of membership today, read weather department alert in the link

नमस्कार दोस्तों, आवाज 24x7 के गुड़ मॉर्निंग इंडिया कॉलम में आपका स्वागत है। आज के प्रमुख कार्यक्रमों पर नजर डालते हैं, आज नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में राहुल गांधी ED के सामने पेश होंगे। उधर आज सोनिया और राहुल गांधी को नोटिस देने पर कांग्रेस ED के ऑफिसों के बाहर प्रदर्शन करेगी। वहीं आज पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी पर महाराष्ट्र पुलिस नूपुर शर्मा के बयान दर्ज करेगी।

बड़ी खबरों की शुरुआत खेल जगत से करते हैं, साउथ अफ्रीका के साथ दूसरे टी-20 में टीम इंडिया 4 विकेट से हार गई। कटक में खेले गए इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 148 रन बनाए थे। श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली। दिनेश कार्तिक ने नाबाद 30 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 19वें ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच रहे हेनरिक क्लासेन ने सिर्फ 46 गेंद में 81 रन ठोंक दिए।

इधर राजस्थान में दो तेल कंपनियों HPCL और BPCL ने अपना घाटा कम करने के लिए पेट्रोल-डीजल की राशनिंग शुरू कर दी है। दोनों कंपनियों के सेल्स ऑफिसर्स ने पेट्रोल पंप वालों से कहा है कि वर्किंग आवर्स 8 घंटे ही रखें। यानी रात 9 बजे के बाद पेट्रोल-डीजल की बिक्री न करें। फ्यूल की बिक्री घटाई जाए। इससे राजस्थान के 6700 पंप में से 4500 पंप रविवार को सूखने की कगार पर पहुंच गए।

उधर UP के प्रयागराज में 10 जून को हुई हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद का घर प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। दोमंजिला मकान को तोड़ने में करीब साढ़े 4 घंटे लगे । पुलिस ने दावा किया कि घर में 12 बोर और 315 बोर की पिस्तौल मिली हैं। प्रयागराज के बाद अब मुरादाबाद में उपद्रवियों पर एक्शन की तैयारी हो रही है। कानपुर में 3 जून की हिंसा में शामिल लोगों की संपत्तियां सील की जा रही हैं।

इधर देर रात करीब दो बजे पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिली। अधिकारियों ने बताया कि गोलियां लगने से 34 साल एक पुरुष और 26 साल एक युवती की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी में चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। गोलीबारी के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

उधर पुणे पुलिस ने गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शूटर संतोष जाधव को गिरफ्तार किया है। पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को अज्ञात हमलावारों ने मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इधर पैगंबर मुहम्मद के समर्थन में कुवैत में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन करने वाले फहहील क्षेत्र से प्रवासियों को गिरफ्तार करने के निर्देश जारी किए गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने पुष्टि की कि उन्हें कुवैत से निर्वासित कर दिया जाएगा। उन्होंने देश के कानून का उल्लंघन किया है। कुवैत के कानून के अनुसार यहां प्रवासी धरना या प्रदर्शन नहीं कर सकते। 

अब उत्तराखंड की खबरों पर नजर डालते हैं, उत्‍तराखंड में दोबारा मौसम शुष्‍क हो गया है। रविवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक चटख धूप खिलने से गर्मी और उमस महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक आज सोमवार को राज्‍य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं- कहीं गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। मैदानी इलाकों में तेज हवा चलने की चेतावनी दी गई है। विभाग ने आगामी 16 जून को पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी भी जारी की है।

इधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को विधानसभा सदस्यता की शपथ लेंगे। इसके लिए विधानसभा भवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण सीएम धामी को सदस्यता की शपथ दिलाएंगी।