Oct 12, 2026 Login
Awaaz24x7-government

गुड़ मॉर्निंग इंडिया: भारतीय ओलंपिक संघ के चुनाव को नामांकन आज, गुजरात में बारिश का कहर! उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी

Good Morning India: Nomination for Indian Olympic Association election today, rain wreaks havoc in Gujarat! Snowfall on the mountains in Uttarakhand

नमस्कार दोस्तों आवाज 24x7 के गुड़ मॉर्निंग इंडिया में आपका स्वागत है। आज कि प्रमुख खबरों से शुरुआत करते हैं। आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। वह सहारनपुर में रैली करेंगे। वहीं आज पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ जाति उत्पीड़न मामले में सुनवाई होगी। उधर वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर अदालत में आज सुनवाई होगी। वहीं आज भारतीय ओलंपिक संघ के चुनाव के लिए नामांकन शुरू होगा। आज अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाले के आरोपी ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल की जमानत पर भी सुनवाई होगी।
अब हाल की घटनाओं पर नजर डालते हैं। गुजरात के गिर सोमनाथ में देर रात बारिश और तेज रफ्तार हवाओं के चलते 13 से 15 नावों के समुद्र में डूबने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 10 से 15 मछुवारे लापता हो गए हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
वहीं देश में इंटरनेशनल फ्लाइट से लौटने वालों का RT-PCR टेस्ट करने की गाइडलाइंस लागू होने के बाद बुधवार को मुंबई में तीन पैसेंजर पॉजिटिव मिले। ये पैसेंजर मॉरीशस और लंदन से लौटे थे। इनके अलावा मंगलवार को आइसोलेट किए गए एक विदेशी यात्री की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी बुधवार को पॉजिटिव आई है।
उत्तराखंड की प्रमुख खबरों कि बात करें तो उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। बादलों ने डेरा डाला है। देर शाम बदरीनाथ-केदारनाथ समेत ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। इस दौरान चोटियों पर बर्फबारी और मैदान में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं।
वहीं आगामी 11 दिसंबर को भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) की पासिंग आउट परेड आयोजित की जाएगी। जिसमें इस बार 387 जेंटलमैन कैडेट अंतिम पग भरेंगे। इनमें 319 युवा भारतीय सेना का हिस्सा बनेंगे। जबकि दस मित्र देशों के भी 68 कैडेट पास आउट होंगे। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द बतौर रिव्यूइंग अफसर परेड की सलामी लेंगे। वहीं, चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत व कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।