Oct 12, 2026 Login
Awaaz24x7-government

गुड़ मॉर्निंग इंडिया: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन कि भारत में दस्तक, दो मरीज मिले! कल उत्तराखंड आयेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 24 को रुद्रपुर में कर सकते हैं जनसभा

Good Morning India: New variant of Corona Omicron knocked in India, two patients found! PM Modi will come to Uttarakhand tomorrow, may hold a public meeting in Rudrapur on 24th

गुड़ मॉर्निंग इंडिया, आज कि प्रमुख और बड़ी खबरों के साथ आवाज 24x7 फिर आपके सामने प्रस्तुत है। तो आइए आज के प्रमुख इवेंट्स पर नजर डालते हैं। आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट खेला जाएगा।
वहीं ओमिक्रॉन वैरिएंट के मरीज मिलने के बाद कर्नाटक सरकार अब तक के हालात पर मीटिंग करेगी। उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे इनफिनिटी फोरम की शुरुआत करेंगे। यह कार्यक्रम दो दिन चलेगा। वहीं आज भारत बॉन्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड की तीसरी सीरीज निवेश के लिए खुलेगी। 5 हजार करोड़ जुटाने का लक्ष्य। 
अब एक नजर बड़ी खबरों पर। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के पहले दो मरीज कर्नाटक में मिले हैं। सरकार ने बताया है कि इनमें एक 66 साल का विदेशी नागरिक है, जो पिछले दिनों साउथ अफ्रीका गया था, जबकि दूसरा बेंगलुरु के बोमनहल्ली का 46 साल का हेल्थ वर्कर है। विदेशी नागरिक 27 नवंबर को ही दुबई जा चुका है। भारतीय हेल्थ वर्कर को भी 3 दिन अस्पताल में रखने के बाद घर भेज दिया गया था।
वहीं बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन की वजह से जवाद साइक्लोन बन रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान शनिवार सुबह आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में पहुंच सकता है। ओडिशा सहित तटवर्ती इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जवाद से निपटने की तैयारियों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिव्यू मीटिंग भी की।
अब बात करते हैं उत्तराखंड की प्रमुख ख़बरों कि। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड पहुंचेंगे। वह गढ़वाल मंडल में जनसभा करेंगे, उधर 24 दिसंबर को कुमाऊं में सभा प्रस्तावित है। कुमाऊं में सर्वाधिक विधानसभा सीटों वाले क्षेत्र रुद्रपुर में जनसभा हो सकती है। इसके लिए पार्टी स्तर पर तैयारियां भी शुरू हो चुकी है।
पुलिस विभाग में जल्द ही दारोगा के 197 पदों के लिए सीधी भर्ती निकलने जा रही है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन (प्रस्ताव) भेज दिया है। इनमें 65 पद नागरिक पुलिस, 43 पद अभिसूचना और 89 पद प्लाटून कमांडर पीएसी के शामिल हैं।