Oct 12, 2026 Login
Awaaz24x7-government

गुड़ मॉर्निंग इंडिया: 15 से 18 साल तक के बच्चों को आज से लगेगी वैक्सीन! देर रात तक 7.90 लाख बच्चों ने कराया रजिस्ट्रेशन, आज उत्तराखंड आयेंगे दिल्ली के सीएम केजरीवाल

Good Morning India: Children between 15 to 18 years will get the vaccine from today! 7.90 lakh children got registered till late night, Delhi CM Kejriwal will come to Uttarakhand today

नमस्कार दोस्तो, गुड़ मॉर्निंग इंडिया लेकर आवाज 24X7 एक बार फिर आपके सामने प्रस्तुत है। आज के प्रमुख कार्यक्रमों पर नजर डालते हैं। आज देश में 15 से 18 साल तक के बच्चों का वैक्सीनेशन कैंपेन शुरू होगा। वहीं आज जोहान्सबर्ग में भारत-दक्षिण अफ्रीका के दूसरे टेस्ट का पहला दिन है। उधर आज सुप्रीम कोर्ट में दो सप्ताह के लिए वर्चुअल हियरिंग की शुरुआत होगी। 
अब अभी तक की बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं। देश में दिल्ली-मुंबई के बाद रविवार को कोलकाता में भी 3 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस मिले हैं। अच्छी खबर यह है कि 15 से 18 उम्र वाले करीब 10 करोड़ बच्चों का वैक्सीनेशन सोमवार से शुरू हो जाएगा। कोविन पोर्टल के मुताबिक, रविवार रात तक 7.90 लाख बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
उधर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सोमवार से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। सेंचुरियन टेस्ट जीतने के बाद टीम इंडिया की नजरें यहां जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी। इस मैच के लिए टीम में चेतेश्वर पुजारा की जगह श्रेयस अय्यर को मिल सकती है।
इधर जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में LOC पार करके भारत में घुसपैठ कर रहे पाकिस्तानी सैनिक को भारतीय जवानों ने ढेर कर दिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान आर्मी पर फरवरी के सीजफायर एग्रीमेंट को तोड़ने का आरोप लगाया और उन्हें अपने सैनिक का शव ले जाने के लिए कहा है।
वहीं दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में स्थित संसद भवन में रविवार को स्थानीय समय के हिसाब से सुबह 5 बजे आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि लपटें और धुआं कई मील दूर से भी दिखाई दे रहा था। आग को काबू करने के लिए दमकल विभाग की 35 गाड़ियों को मौके पर लगाना पड़ा। 
उत्तराखंड की खबरों की बात करें तो आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। वे परेड मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह पूर्व सैनिकों और उनके परिवार को सम्मानित भी करेंगे। माना जा रहा है कि जनसभा में केजरीवाल उत्तराखंड की जनता के लिए पांचवीं घोषणा भी कर सकते हैं। उधर उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है। इस चुनौती से पार पाने के लिए आज से 15-18 साल के किशोरों का टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। राज्य में इस आयुवर्ग के करीब 6.28 लाख किशोरों का टीकाकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत रेसकोर्स स्थित सनातन धर्म इंटर कालेज से अभियान की शुरुआत करेंगे।