Oct 12, 2026 Login
Awaaz24x7-government

गुड़ मॉर्निंग इंडिया: आज दिल्ली लाया जाएगा सीडीएस रावत का पार्थिव शरीर! कल राष्ट्रीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई, उत्तराखंड में विधानसभा सत्र आज से शुरु

Good Morning India: CDS Rawat's body will be brought to Delhi today! Tomorrow will be given with national honors, assembly session in Uttarakhand will start from today

नमस्कार दोस्तो गुड़ मॉर्निंग इंडिया लेकर एक बार फिर आपके सामने प्रस्तुत हैं। पूरा देश सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दे रहा है और हर कोई दुखी है। अब दिनभर के प्रमुख अपडेट देख लेते हैं। आज सीडीएस जनरल रावत की बॉडी दिल्ली लाई जाएगी और कल राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी जायेगी। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद में सीडीएस के हेलिकॉप्टर हादसे पर बयान देंगे। उधर विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी में एक दिन पहले के संस्कार आज पूरे होंगे।
अब अभी तक कि बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं। 
देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत का तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर क्रैश में बुधवार को निधन हो गया। हादसे में जनरल रावत की पत्नी मधुलिका समेत 13 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक ग्रुप कैप्टन की हालत गंभीर है।
वहीं दिल्ली बॉर्डर पर आंदोल कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार की तरफ से मिले प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है। सरकार की तरफ से गुरुवार को इसका ऑफिशियल लेटर भेजा जाएगा। इसके बाद मोर्चा मीटिंग बुलाकर किसानों की घर वापसी का ऐलान कर देगा।
उधर सीडीएस रावत के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन (9 से 11 दिसंबर) का राजकीय शोक घोषित करने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए हैं। वहीं उत्तराखंड में विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होगा। पहले दिन हेलीकाप्टर दुर्घटना में चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के निधन पर सदन में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस मौके पर सत्र की अवधि एक दिन बढ़ाने का निश्चय किया गया। यानी अब सत्र 11 दिसंबर तक चलेगा। उधर, सत्र के लिए भाजपा व कांग्रेस, दोनों ही अपने-अपने तरकश में तीर तैयार कर लिए हैं।