डिजिटल दुनिया पर मंडराया खतराः तो क्या WhatsApp, YouTube, Google! सब हो जायेगा बंद? मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ईरान की अमेरिकी टेक दिग्गजों को चेतावनी! दुनियाभर में मच जायेगा हाहाकार, लिंक में पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Danger looms over the digital world: Will WhatsApp, YouTube, and Google all be shut down? Amid Middle East tensions, Iran warns US tech giants! It will cause worldwide uproar. Read the full report in

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव अब पारंपरिक युद्ध से आगे बढ़कर डिजिटल दुनिया तक पहुंच गया है। हालात इतने गंभीर होते जा रहे हैं कि अब मिसाइल और बम के साथ-साथ इंटरनेट और टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर भी निशाने पर आ गया है। 1 अप्रैल 2026 को ईरान की ओर से करीब 18 अमेरिकी टेक कंपनियों को चेतावनी दी गई, जिनमें गूगल, ऐपल और मेटा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि ये कंपनियां सिर्फ मोबाइल ऐप्स नहीं चलातीं, बल्कि पूरी दुनिया का डिजिटल सिस्टम इनके सर्वर्स पर टिका हुआ है। गूगल के जरिए जीमेल, यूट्यूब और मैप्स जैसी सेवाएं चलती हैं, जबकि ऐपल के प्लेटफॉर्म व्हॉट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक अरबों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हैं। वहीं ऐपल के सिस्टम से करोड़ों आईफोन यूजर्स का डेटा, पेमेंट और ऐप्स जुड़े होते हैं।

अब सवाल है कि अगर इन कंपनियों के डेटा सेंटर पर हमला होता है तो क्या होगा? दरअसल, डेटा सेंटर एक डिजिटल पावरहाउस की तरह होता है, जहां हजारों सर्वर लगातार बिजली, कूलिंग और हाई-स्पीड इंटरनेट के सहारे चलते हैं। जैसे ही इनमें से कोई एक सिस्टम फेल होता है, पूरा नेटवर्क प्रभावित हो सकता है। अगर हमला बिजली सप्लाई, कूलिंग सिस्टम या नेटवर्क पर होता है, तो सर्वर ओवरहीट होकर बंद हो सकते हैं और कई सेवाएं अचानक ठप हो सकती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान सीधे अमेरिका पर हमला करने के बजाय मिडिल ईस्ट में मौजूद इन कंपनियों के डेटा सेंटर को निशाना बना सकता है। यूएई, बहरीन और आसपास के इलाकों में बड़े सर्वर हब मौजूद हैं, जो पूरे क्षेत्र की इंटरनेट सेवाओं को संचालित करते हैं। इससे पहले बहरीन में एमेजन के डेटा सेंटर पर असर देखने को मिल चुका है। अगर ऐसा कोई बड़ा साइबर या फिजिकल अटैक होता है, तो इसका असर सिर्फ एक देश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी दुनिया में दिखाई देगा। व्हॉट्सएप मैसेज रुक सकते हैं, यूपीआई पेमेंट अटक सकते हैं, यूट्यूब और जीमेल जैसी सेवाएं बंद हो सकती हैं। फ्रीलांसर, यूट्यूबर और ऑनलाइन बिजनेस करने वालों का काम तुरंत ठप पड़ सकता है।

इकोनॉमी पर इसका असर और भी गंभीर हो सकता है। आज बैंकिंग, ई-कॉमर्स, स्टार्टअप्स और सरकारी सेवाएं भी क्लाउड पर निर्भर हैं। डेटा सेंटर डाउन होने पर लेन-देन रुक सकता है, शेयर बाजार प्रभावित हो सकता है और कंपनियों को करोड़ों डॉलर का नुकसान हो सकता है। सबसे बड़ा खतरा चेन रिएक्शन का है। अगर एक डेटा सेंटर बंद होता है, तो उसका लोड दूसरे सेंटर पर जाता है। ज्यादा दबाव पड़ने पर दूसरा सेंटर भी स्लो या बंद हो सकता है, जिससे पूरा सिस्टम धीरे-धीरे ठप पड़ सकता है। भारत के लिए यह स्थिति और भी संवेदनशील है। यहां करोड़ों लोग रोजमर्रा के कामों के लिए गूगल और मेटा प्लेटफॉर्म्स पर निर्भर हैं। छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े कारोबार तक, सब कुछ डिजिटल सिस्टम से जुड़ा है। ऐसे में अगर कुछ घंटों के लिए भी ये सेवाएं बाधित होती हैं, तो इसका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी और देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। फिलहाल दुनिया की नजर इस बढ़ते डिजिटल खतरे पर टिकी हुई है, क्योंकि आने वाले समय में युद्ध सिर्फ सीमाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इंटरनेट की दुनिया में भी इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है।