उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग आगाज, स्टेडियम में गूंजा मोदी-मोदी, जय श्रीराम का नारा,जुबिन के गीतों ने भी बिखेरा जादू

उत्तराखंड में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित समारोह में खेलों का शुभारंभ किया। सीएम धामी ने पीएम का सिल्क्यारा पर लिखी किताब, शाल और उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी पहनाकर स्वागत किया। पीएम मोदी जैसे स्टेडियम में पहुंचे तो लोगों में खास उत्साह नजर आया। पीएम ने दर्शक दीर्घा से हाथ हिलाकर धन्यवाद किया। स्टेडियम में मोदी मोदी के नारे गूंजे। वहीं, जय श्री राम के नारे भी लगे। इसके बाद शिव तांडव नृत्य से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उससे पहले मैं हिमालय हूं की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। हिमालय के वर्णन के बाद स्टेडियम के बीच बने हिमालय पर्वत पर लाइटिंग से शिव तांडव स्त्रोत हुआ।
महाराणा प्रताप स्टेडियम स्थित कार्यक्रम स्थल के बीच में 60 फीट ऊंची वीडियो वॉल बनी है, जिसके जरिए स्टेडियम के हर कोने से वीडियो शो देखा जा रहा है। वहीं, लेटर लाइट शो ने कार्यक्रम को और भी भव्य रूप दिया। राष्ट्रीय खेलों के भव्य उद्घाटन समारोह में 25 हजार से ज्यादा लोग शिरकत करने पहुंचे हैं। मेजबान टीम से सबसे अधिक 1016 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। जबकि देश के सबसे छोटे संघ राज्यक्षेत्र लक्षद्वीप से मात्र दो खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा होंगे। खेलों में देश के 28 राज्य एवं विभिन्न केंद्र शासित प्रदेशों के 11340 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। राष्ट्रीय खेलों में कई स्पर्धाएं रात में भी होंगी। एथलेटिक्स में सबसे अधिक 700 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
पीएम मोदी ने राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ किया और वे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इसके बाद अब गायक जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। वही जुबिन नौटियाल के मंच पर पहुंची पब्लिक। भीड़ ने उन्हें घेर लिया। पुलिस ने उन्हें हटाया। जुबिन ने अनुरोध किया की आपका प्यार समझता हूं, मैं डेढ़ घंटे साथ हूं। लेकिन स्टेडियम की पब्लिक ग्राउंड में घुसी, सैकड़ों लोग मंच के आगे जमा हो गए। इसके बाद जुबिने ने शो रोक दिया। उन्होंने कहा कि सब अपनी जगह जाएं, व्यवस्था बनाएं तो फिर गाएंगे। बड़ा दिन है उत्तराखंड के लिए सब अच्छी यादें लेकर जाएं।