Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड में शीतलहर का प्रकोप! वादियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, राहत के लिए जलाए अलाव

Cold wave outbreak in Uttarakhand! Plains covered with white blanket of snow, lit bonfires for relief

हल्द्वानी/रुद्रपुर। उत्तराखण्ड में मौसम के बदले मिजाज ने तापमान में खासी गिरावट ला दी है। इस दौरान जहां पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश हो रही है, वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इधर मौसम विभाग ने कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। इस बीच बर्फबारी और बारिश के चलते पूरा उत्तराखण्ड शीतलहर की चपेट में आ गया है, जिसके चलते शासन प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। मौसम के मिजाज को देखते हुए नैनीताल जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर नैनीताल जिले में हिमपात, शीतलहर एवं कोहरे से बचाव के लिए विभिन्न निकाय क्षेत्रों में रैन बसेरे, अलाव जलाने व कंबल वितरण कार्यों में तेजी लाई गई है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को जिले में 85 स्थान पर अलाव की व्यवस्था की गई है। शीतलहर और ठंड से बचने के लिए राहगीरों व यात्रियों के लिए जिले में 9 रैनबसेरे संचालित किया जा रहे हैं जिनमें 182 बेड लगाए गए हैं। इसके अलावा वर्तमान में 37 व्यक्ति रैन बसेरे में रह रहे हैं। शीत लहर वह ठंड को देखते हुए निकायों द्वारा अब तक 437 लोगों को कंबल वितरित किए गए हैं। जबकि इस शीतकालीन सीजन में अब तक 1436 अलाव जलाए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी निकायों को बर्फबारी वह बारिश के बाद पढ़ने वाली शीत लहर के मद्देनजर ठंड से बचाव की सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।