एक्शन में सीएम धामीः अचानक पहुंचे पुलिस मुख्यालय! बढ़ते अपराधों पर तलब किए जवाब, डीजीपी और उच्चाधिकारियों के साथ की बड़ी बैठक

CM Dhami in action: Suddenly reached police headquarters! Answers sought on increasing crimes, big meeting with DGP and senior officials

देहरादून। उत्तराखंड की कानून व्यवस्था पर जब से पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सवाल उठाए हैं तभी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो दिन पहले पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध एवं कानून व्यवस्था पर एक समीक्षा बैठक की थी और बुधवार दोपहर मुख्यमंत्री पुलिस मुख्यालय में औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। जहां मुख्यमंत्री ने बढ़ते अपराधों पर पुलिस की क्या कारवाई है? इस पर जवाब तलब किया। मुख्यमंत्री पुलिस मुख्यालय में करीब डेढ़ घंटे तक रहे, जहां उन्होंने निरीक्षण करते हुए डीजीपी और अन्य पुलिस के बड़े अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को बढ़ते अपराध को कम करने और प्रदेश में सख्ती से कानून व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य की पुलिस व्यवस्था पुलिस मुख्यालय से संचालित की जाती है जिसको देखते हुए अधिकारियों के साथ बातचीत की है और उनके सामने आने वाली परेशानियों पर भी सुझाव लिए हैं और पुलिस अधिकारियों को अपराध कम करने और जरूरतमंद लोगों को पुलिस की सहायता जल्द पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में लव जिहाद जैसे मामलों पर तत्काल करवाई करने के भी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।