Awaaz24x7-government

पूर्णागिरि जा रहे श्रद्धालुओं पर विशेष समुदाय के बच्चो ने फेंकें पत्थर! घटना में महिला श्रद्धालु चोटिल,हिंदू संगठनों ने जताया आक्रोश,पुलिस की समझदारी और सतर्कता से शांत हुआ मामला,सामने आया वीडियो 

Children of special community threw stones at devotees going to Purnagiri! Female devotee injured in the incident, Hindu organizations expressed anger, the matter was calmed down due to the wisdom an

जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा में मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए टनकपुर जा रहे श्रद्धालुओं पर शुक्रवार देर शाम टनकपुर मार्ग स्थित एक विशेष धर्मस्थल पर कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थर मार दिए जिससे एक महिला श्रद्धालु चोटिल हो गई। हंगामे की आशंका पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवाया। इस दौरान कुछ लोगों ने एक दरोगा पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया। घटना की जांच के लिए पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। वहीं कोतवाली में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे और कार्रवाई की मांग करने लगे। 

जानकारी के अनुसार मां पूर्णागिरि दर्शन के लिए शुक्रवार देर शाम पीलीभीत से करीब 25-30 श्रद्धालु एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में साउंड सिस्टम लगाकर टनकपुर की ओर जा रहे थे। श्रद्धालु जब टनकपुर मार्ग स्थित एक विशेष धर्मस्थल के सामने से जा रहे थे कि तभी अचानक पत्थर लगने से एक महिला श्रद्धालु चोटिल हो गई। इस घटनाक्रम के बाद श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश पैदा हो गया। हिंदू संगठनों को इस बात की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने भी इस प्रकरण पर पुलिस के समक्ष अपना आक्रोश जताया और साथ ही पत्थरबाजी करने वालो पर कार्रवाई करने की बात कही। मामले में खटीमा बाजार चौकी पुलिस ने बेहद ही समझदारी से उक्त मामले को शांत करते हुए घायल महिला का इलाज करवाया है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि किसी विशेष धर्म के लोगों  ने धर्मस्थल से पत्थर फेंका है। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने भी मामले का विरोध किया। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि महिला के प्राथमिक उपचार के बाद शोभायात्रा को टनकपुर के लिए रवाना किया। 

वही सूत्रों से मिली जानकारी और सीसीटीवी फुटेज में कैद फुटेज के अनुसार पूरे घटनाक्रम को एक विशेष समुदाय के कुछ बच्चो ने अंजाम दिया है। जो की सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए है। पुलिस अब उन्हे चिन्हित करने में जुट गई है। पुलिस का साफ कहना है कि खटीमा के माहौल को इस तरह के वाक्यों से हरगिज़ भी खराब नहीं होने दिया जाएगा।