Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड निकाय चुनाव में आरक्षण में हुए बदलाव से दावेदारों में मची खलबली!नैनीताल में महिला सीट हुई आरक्षित!

Changes in reservation in Uttarakhand civic elections created a stir among the contenders! Women's seat reserved in Nainital!

उत्तराखंड में होने वाली नगर निकाय चुनाव में दिलचस्प मोड़ आ गया है,,क्योंकि अब सभी सीटों पर उम्मीदवारों की आपत्तियों के बाद प्रदेश की अधिकांश सीटों में आरक्षण में बदलाव किया गया है,बात करें नैनीताल सीट की जो पहले आरक्षित थी, बदलाव के बाद अब महिला के लिए रिजर्व कर दी गई है,वहीं नगर निगम हल्द्वानी सीट को सामान्य कर दिया गया है।

श्रीनगर, हल्द्वानी और अल्मोड़ा नगर निगम में आरक्षण में बदलाव किया गया है। हल्द्वानी नगर निगम में महापौर सीट सामान्य, अल्मोड़ा नगर निगम में ओबीसी और श्रीनगर में महापौर सीट महिला आरक्षित कर दी गई है।


शहरी विकास निदेशालय ने जिस नियमावली के तहत आरक्षण रोस्टर बनाकर अनन्तिम अधिसूचना जारी की थी, उसके मुताबिक ही आपत्तियों को परखने के बाद उनका निपटारा किया गया। इसके तहत ही रिपोर्ट तैयार की गई है। इसी प्रकार जिलाधिकारियों ने भी अपने स्तर से नियमावली के तहत आपत्तियों की सुनवाई और निपटारा किया है।