Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड की पावन देवभूमि पर दबंगई और गुंडागर्दी ? आप क्या कहेंगे?

Bullying and hooliganism on the holy land of Uttarakhand? What will you say?

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के क्लेमेंट टाउन के टर्नर रोड की एक वीडियो वायरल हो रही है। जहाँ देर रात 11:00 से 11:30 के करीब दो पक्षों के युवाओं के बीच जमकर लाठी डंडे चल रहे है। सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में एक गाड़ी दिख रही है और कुछ युवक एक युवक की गाड़ी पर डंडे से हमला करते हैं और साथ ही ड्राइवर को भी गंभीर रूप से घायल कर देते हैं। बताया जा रहा है घायल का इलाज चल रहा है। उत्तराखंड में इस तरह की गुंडागर्दी? उत्तराखंड पुलिस कहाँ थी तब? ये राजधानी का मामला था जहां पुलिस को और भी चौकन्ना रहना चाहिए था। अपराधियों में वर्दी का खौफ तक नही है।


ये घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। सोशल मीडिया में गुंडागर्दी की वीडियो वायरल होने के बाद बीती देर रात थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय के निर्देशानुसार दिनांक 14/04/ 2023 की रात्रि को क्षेत्राधिकारी सदर पंकज गैरोला के नेतृत्व में थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्रान्तर्गत प्रभारी निरीक्षक पटेल नगर, थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन, चौकी प्रभारी आईएसबीटी एवं चौकी प्रभारी बाईपास द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना क्लेमेंनटाउन क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।