ब्रेकिंग:अब महेंद्र सिंह धोनी ने ऐसा क्या कर दिया कि ट्वीटर ने उनके अकाउंट से हटाया ब्लू टिक?
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया है इसके पीछे की वजह ये है कि उन्होंने लंबे वक्त से अपने ट्विटर का इस्तेमाल नहीं किया है,इस वजह से उनके ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया है,ट्विवटर पर धोनी के तकरीबन 8.2 मिलियन फॉलोअर है। धोनी ने 8 जनवरी 2021 को आखिरी ट्वीट किया था। 2018 के बाद से वह ट्विटर पर बहुत कम ट्वीट कर रहे हैं,2019 में इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के हाथों सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से ही धोनी क्रिकेट से दूर थे। उन्होंने उस दौरान घरेलू मैच भी नहीं खेले थे और आर्मी के साथ ट्रेनिंग करने चले गए थे। वह आईपीएल 2020 में खेलेते हुए नजर आए थे, लेकिन उससे पहले उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
आपको बता दें ट्विटर की वेरिफिकेशन पॉलिसी के मुताबिक अगर कोई अपना हैंडल बदलता है तो ब्लू टिक बैज हटाया जा सकता है,अगर खाता छह महीने की अवधि से निष्क्रिय है तो भी ब्लू टिक हट सकता है। धोनी का एकाउंट सस्पेंड तो नहीं हुआ है, लेकिन ब्लू टिक हटा लिया गया है।धोनी भले ही ट्वीटर पर ज़्यादा एक्टिंव न हो लेकिन चर्चाओं में वो हमेशा बने रहते है।धोनी कभी अपने फॉर्म हाउस में खेती करते नजर आते हैं, तो कभी अपने अलग हेयरस्टाइल की वजह से लोगों के बीच में सुर्खियों बटोरते हैं।

