ब्रेकिंगः नैनीताल जिले में बड़ा सड़क हादसा! मुक्तेश्वर जा रहे पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा! कई यात्री घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Breaking: Major road accident in Nainital district! A Tempo Traveller carrying tourists to Mukteshwar plunged into a gorge! Several passengers injured; rescue operation underway.

नैनीताल। नैनीताल जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। खबरों के मुताबिक मल्ला रामगढ़ में भवाली से मुक्तेश्वर की ओर जा रहा सैलानियों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में जा गिरा। हादसे के वक्त टेंपो में 22 लोगों के सवार होने की जानकारी सामने आई है। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची। जिन्होंने घायलों को खाई से बाहर निकाला और सीएचसी रामगढ़ पहुंचाया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। फिलहाल इस हादसे में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस जानकारी के अनुसार हरियाणा के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर भवाली से मुक्तेश्वर की ओर जा रहा था। तभी मल्ला रामगढ में लक्ष्मीखान तिराहे से करीब 1 किमी आगे मुक्तेश्वर की ओर जाते वक्त चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया। जिससे ट्रैवलर असंतुलित होकर पैराफिट तोड़ते हुए 100 फ़िट गहरी खाई में जा गिरा। और खाई में यात्रियों की चीख पुकार मच गई। इसी बीच राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और भारी बारिश के बीच बचाव कार्य शुरू किया। इसी बीच एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और एसडीआरएफ ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर सीएचसी रामगढ़ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।