Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

ब्रेकिंग: CBSE ने की हाईस्कूल और इंटर के इन दस स्कूलों की मान्यता रद्द! नैनीताल जिले और उधमसिंह नगर के भी स्कूल शामिल

Breaking: CBSE has canceled the recognition of these ten schools of High School and Inter! Schools of Nainital district and Udham Singh Nagar are also included

उत्तराखंड। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन सीबीएसई ने बड़ा निर्णय लेते हुए उत्तराखंड समेत राज्य रीजन से सटे 10 स्कूलों की दसवीं और बारहवीं की मान्यता रद्द कर दी है, इनमें नैनीताल जिले के दो स्कूल भी शामिल है। सीबीएसई दून रीजनल के क्षेत्र अधिकारी डॉ रणवीर सिंह ने बताया कि देहरादून रीजन के जिन 10 स्कूलों की मान्यता की खत्म गई है उनमें रामशरण सिंह विद्यालय, बिजनौर, यूपी, परम पब्लिक स्कूल, नजीबाबाद रोड, बिजनौर, यूपी, देव ऋषि विद्यापीठ, हदाबीर, शाहपुर, मुजफ्फरनगर, यूपी, बीर शीबा रेजिडेंशियल स्कूल किच्छा, यूएसनगर, स्प्रिंग डेल स्कूल, काठगोदाम हल्द्वानी, बाल भारती सीनियर सेकेंड्री स्कूल, रानीपुर, हरिद्वार, न्यू हॉरिजन इंटरनेशनल स्कूल, मालसी, देहरादून, गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर, उत्तरकाशी, आरएमपी स्पोर्ट्स एकेडमी, नारसन, हरिद्वार, श्री डीडी छिमवाल पब्लिक स्कूल, रामनगर नैनीताल शामिल है। डॉ रणवीर सिंह ने सभी की मान्यता रद्द करने की सूचना की पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ स्कूल तो पिछले कुछ समय से रेग्युलर चल भी नहीं रहे थे जबकि कुछ स्कूलों ने खुद ही स्कूल बंद करने का पत्र सीबीएसई को लिखा था। इसी के बाद कार्रवाई करते हुए आध‍िकारिक तौर पर इन स्कूलों की मान्यता खत्म कर दी गई है। 
गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों को मान्यता के लिए जरूरी नियम शर्तों का पालन करना अन‍िवार्य है।