Breaking: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट! कल ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और देहरादून में ऑफ रहेंगे स्कूल
रुद्रपुर। उत्तराखंड में मौसम के तल्ख तेवरों को देखते हुए प्रशासन ने कई जिलों में कल 31 जुलाई को स्कूलों की छूटी घोषित कर दी है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में कई जगहों पर भारी से भारी बारिश होने की आशंका है। ऐसे में प्रशासन द्वारा एहतियात बरतने की हिदायत दी गई है। मौसम के तल्ख तेवरों को देखते हुए कल ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, देहरादून में स्कूल बंद रहेंगे।