Body Building Competition 2022:उत्तराखंड के अनिल बिष्ट ने थाईलैंड में जीता मिस्टर यूनिवर्स का खिताब!किया राज्य का नाम रौशन
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के छोटे से गांव के मूल निवासी अनिल को फिटनेस की दीवानगी बुनियादी सुविधाओं से दूर सात समंदर पार ले गई और इस दीवानगी ने उन्हें थाईलैंड में हुई मिस्टर यूनिवर्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता दिया। इससे पहले भी अनिल बॉडी बिल्डिंग में कई मेडल्स जीत चुके है।
थाईलैंड में आयोजित हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में दर्जनों देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता 17 से 20 अक्टूबर तक आयोजित हुई,जिसमे उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के अनिल बिष्ट को मिस्टर यूनिवर्स का खिताब मिला उन्होंने ये प्रतियोगिता जीतकर न सिर्फ उत्तराखंड का बल्कि पूरे भारत का नाम रौशन किया है। उनकी इस कामयाबी पर पूरे जिले में खुशी की लहर है और अनिल बिष्ट इस जीत को दीवाली का तोहफा बता रहे है। इनके पिता सेना में थे और माता गृहणी है। छोटे से गांव में बड़े सपने देखना और उन्हें पूरे करना अनिल बिष्ट से सीखा जाए,अनिल बिष्ट मूल रूप से अल्मोड़ा के रहने वाले हैं और फिलहाल अपने परिवार वालों के साथ दिल्ली के गाजियाबाद में रहते हैं।