Awaaz24x7-government

बिहारः राहुल गांधी का बुलेट अवतार! पूर्णिया की सड़कों पर दौड़ाई बाइक, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

Bihar: Rahul Gandhi's bullet avatar! He rode a bike on the streets of Purnia, workers showed tremendous enthusiasm

पटना। बिहार की सियासत इन दिनों ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के रंग में रंगी हुई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव रविवार को पूर्णिया से दोबारा सड़क पर उतरे और बाइक की सवारी करते हुए जनता के बीच पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी का खास अंदाज देखने को मिला। वे पूर्णिया की सड़कों पर बुलेट बाइक चलाते दिखे। बाइक की पिछली सीट पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम बैठे थे। इस दौरान तेजस्वी यादव उनसे ‘दूर’ दूसरी बाइक पर नजर आए। राहुल और तेजस्वी के पीछे कई कार्यकर्ता बाइक पर नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। राहुल गांधी के इस बाइक अवतार का वीडियो कांग्रेस के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया। वीडियो में कांग्रेस और राजद दोनों के कार्यकर्ता बाइक पर सवार दिखे। हालांकि इस दौरान तेजस्वी यादव दूसरी बाइक पर नजर आए। राहुल गांधी को बाइक चलाते देख कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। बता दें कि शनिवार को भी राहुल गांधी का अलग रूप देखने को मिला था। वे जूते उतारकर पानी भरे खेतों में मखाना किसानों से मिलने पहुंचे। उन्होंने अपनी पैंट घुटनों तक मोड़ ली और किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनीं। दरभंगा और मधुबनी से आए मजदूरों और व्यापारियों से भी राहुल ने मखाना उद्योग से जुड़ी परेशानियों पर चर्चा की। यह भी बता दें कि यह यात्रा राज्य की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ चलाई जा रही है। यह 16 दिन की लंबी यात्रा राज्य की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों, बेरोजगारी, महंगाई और पलायन के मुद्दों को लेकर चलाई जा रही है। राहुल गांधी इसे ‘जन आंदोलन’ बता रहे हैं, वहीं तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए बदलाव की जरूरत पर जोर दिया है।