Aug 30, 2026 Login

बिहारः ईओयू की छापेमारी! इंजीनियर ने जला डाले 20 लाख रूपए, घर से 40 लाख कैश और महंगी घड़ियां बरामद

Bihar: EOU raids! Engineer burnt 20 lakh rupees, 40 lakh cash and expensive watches recovered from his house

पटना। बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां शुक्रवार को पुलिस ने ग्रामीण निर्माण विभाग के एक अधीक्षण अभियंता को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने उनके आवास से 40 लाख रुपये नकद, जिसमें बड़ी संख्या में जले हुए नोट भी शामिल हैं, बरामद किए। बताया जाता है कि नकदी राशि को शौचालय, पानी की टंकी और रसोईघर के अपशिष्ट निकास पाइप में छुपाया गया था। दरअसल पटना के अगमकुआं थाना इलाके में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में मधुबनी में ग्रामीण कार्य विभाग में सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के पद पर पदस्थापित विनोद कुमार राय के आवास पर रेड किया। इस दौरान 40 लाख कैश, बीस लाख के करीब अधजले 500 के लाखों नोट बरामद बरामद हुए। इसके अलावा टीम ने करोड़ों की जमीन के दस्तावेज, लाखों के सोने-चांदी के जेवरात जब्त किए। साथ ही दर्जनों ऐसी घड़ी को भी बरामद किया गया है, जिनकी कीमत साढ़े डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार टीम जब रेड करने गई थी, तब इंजीनियर की पत्नी ने टीम को रेड करने से घंटों रोक रखा था। ऐसे में डेढ़ बजे रात से सुबह 5 बजे तक पूरी रात विनोद कुमार राय के घर के बाहर टीम गेट खुलने का इंतजार करती रही। हालांकि इस दौरान समय पाकर इंजीनियर की पत्नी 500 रुपये की लाखों नोट को बाथरूम में जलाती रही। साथ ही राख को शौचालय में डालकर फ्लश करती रही।