बिहारः गया जी पहुंचे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा! विष्णुपद मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना, नेता प्रतिपक्ष पर साधा निशाना

Bihar: Deputy CM Vijay Kumar Sinha reached Gaya Ji! Performed special worship at Vishnupad temple, targeted the Leader of Opposition

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज एक दिवसीय दौरे पर गया जी पहुंचे। यहां उन्होंने मोक्षधाम विष्णुपद मंदिर में भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में विधिवत पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मंदिर के आचार्यों और पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्हें पूजा करवाई। इससे पहले यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मीडिया से रूबरू होते हुए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, वही आज बिहार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एनडीए की सरकार है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कानून का राज स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने जिन मूल्यों और जिम्मेदारियों की नींव रखी थी, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है। हम सभी मिलकर बिहार को भ्रष्टाचार और अपराध से मुक्त, एक विकसित राज्य बनाएंगे।