Aug 19, 2026 Login

बड़ी खबरः पश्चिम बंगाल की राजनीति में आया नया मोड़! हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, ओवैसी के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

Big news: West Bengal politics takes a new turn! Humayun Kabir makes a major announcement: he will contest the elections together with Owaisi.

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में नए साल की शुरूआत के साथ ही विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। इस बीच यहां की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद जैसे ढांचे का शिलान्यास करने के कुछ घंटे बाद ही टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने गठबंधन की घोषणा कर दी है। शनिवार को कबीर ने कहा कि वह एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के साथ बातचीत कर रहे हैं और दोनों दल आगामी चुनावों में मिलकर उतरने की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि यह गठबंधन बंगाल में बीजेपी और टीएमसी दोनों को रोकने के लिए एक मजबूत विकल्प पेश करेगा। कबीर के अनुसार हम ओवैसी की पार्टी के साथ चर्चा कर रहे हैं और साथ में आगे आने का प्लान बना रहे हैं। यह गठबंधन राजनीतिक रूप से एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। यह घोषणा उस समय सामने आई है जब कबीर द्वारा बेलडांगा में प्रस्तावित बाबरी मस्जिद के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर राज्य में बवाल जारी है। इस कार्यक्रम से जुड़े वीडियो में समर्थक सिर पर ईंटें लेकर ज़मीन पर इकट्ठा होते दिखाई दिए थे। वहीं आज भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर उसी स्थल पर ईंटें जमा कर रहे हैं और दानपेटी में रुपये देकर निर्माण कार्य में सहयोग कर रहे हैं।