बड़ी खबरः प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया ‘पंबन ब्रिज’! जानें क्या है देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट पुल की खासियत?

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रविवार को प्राचीन तमिल संस्कृति, सभ्यता एवं तमिल-इतिहास को दर्शाने वाले पंबन ब्रिज को राष्ट्र को समर्पित किया। यह समुद्र के पानी में निर्मित देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज है। जिसका पीएम मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में उद्घाटन किया। यह देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज है। नया पंबन ब्रिज 6,790 फीट लंबा है और समुद्र में 2.08 किलोमीटर (2,078 मीटर) तक फैला है। यह पुल भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज है, जो समुद्र के ऊपर बना है। इस पुल के जरिए समुद्री यातायात में सुधार होगा और लोगों को यात्रा करने में भी आसानी होगी। इस नए पंबन ब्रिज का निर्माण आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस पुल की खासियत यही है कि यह वर्टिकल लिफ्ट टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जो समुद्र में से बड़े जहाजों के गुजरने के वक्त ऊपर उठाई जा सकती है। इससे न केवल तमिलनाडु में यात्रा आसान होगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
भारतीय रेलवे के प्रवक्ता दिलीप कुमार ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि इसे मेक इन इंडिया के तहत बनाया गया है और यह अगले 100 सालों तक सुरक्षित रहेगा। दिलीप कुमार ने कहा कि पुराने ब्रिज को खोलने में सामान्य तौर पर करीब 45 मिनट का समय लगता था, जबकि नए ब्रिज को सिर्फ पांच मिनट में खोला जा सकता है और 3 मिनट में बंद भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पंबन ब्रिज के पास समुद्री हवाएं काफी तेज चलती है। कभी-कभी 100 किलोमीटर की रफ्तार से भी हवा चलती है। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिग्नल को विंड स्पीड से कनेक्ट किया गया है। मसलन जैसे ही 50 किलोमीटर से उपर की रफ्तार से हवा चलेगी वैसे ही ट्रेन का परिचालन बंद हो जाएगा। सामरिक महत्व के हिसाब से देखें तो इस पुल की सुरक्षा काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में पुल के चारों ओर हाई रिजोल्यूशन कैमरा लगाया गया है। जिससे पुल की हर गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी।
रामनवमी पर दोहरी खुशी
प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम के दौरान रामेश्वरम-तम्बराम (चेन्नई) नई ट्रेन सेवा का भी उद्घाटन किया। इस ट्रेन सेवा से यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी और समय की भी बचत होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह दोनों परियोजनाएं रामनवमी के पावन अवसर पर देशवासियों के लिए एक तोहफा हैं। इस उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह पुल और ट्रेन सेवा न केवल तमिलनाडु, बल्कि पूरे देश के लिए विकास के नए रास्ते खोलने वाले हैं। इन परियोजनाओं से पूरे क्षेत्र में पर्यटन और व्यापार दोनों को बढ़ावा मिलेगा, और स्थानीय लोगों को भी फायदा होगा।