बड़ी खबरः ED की रेड पर बंगाल में बवाल! विरोध मार्च के लिए सड़कों पर उतरी सीएम ममता बनर्जी, जाम जैसी स्थिति

Big news: Enraged in Bengal over ED raid! CM Mamata Banerjee takes to the streets for protest march, traffic jam-like situation

नई दिल्ली। ईडी की कार्रवाई के खिलाफ पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक सियासत गरमाई हुई है और खासा बवाल देखने को मिल रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ईडी की छापेमारी के खिलाफ कोलकाता में विरोध मार्च कर रही हैं। इधर भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस को चिट्ठी लिखी है। पार्टी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ईडी रेड के दौरान पहुंचने को ‘असंवैधानिक व्यवहार’ और एक लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी द्वारा सही प्रक्रिया के दौरान राज्य पुलिस मशीनरी के कथित दुरुपयोग करार दिया है। बीजेपी ने राज्यपाल से मामले में तुरंत दखल देने की मांग की है, चिट्ठी में लिखा गया कि सबसे परेशान करने वाली बात यह थी कि एक मौजूदा मुख्यमंत्री खुद एक एक्टिव लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी की रेड वाली जगह पर पहुंच गईं। एक मुख्यमंत्री कब से अदालतों के ज़रिए समाधान ढूंढने के बजाय सड़कों पर जांच एजेंसियों का सामना करने लगी हैं? मकसद सच को दबाना है। इससे पहले आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास के बाहर टीएमसी सांसदों ने प्रोटेस्ट किया, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था। टीएमसी सांसदों को संसद मार्ग थाने में रखा गया था, अब उन्हें छोड़ दिया गया है। वहीं कलकत्ता हाईकोर्ट में ईडी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ याचिका दायर की है। ईडी ने पुलिस पर अधिकार का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। ईडी ने अपनी याचिका में कहा कि बंगाल पुलिस सीएम ममता बनर्जी के साथ मिलकर कानून की खुलेआम अवहेलना कर रही है। ईडी ने कहा कि डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज़ों की जबरन चोरी और अवैध रूप से हटाया गया। तलाशी में दखल देना और ईडी अधिकारियों को गरत तरीके से रोकना अपने आप में अवैध और असंवैधानिक है।