Sep 01, 2026 Login

बड़ी खबरः पूर्व प्रधानमंत्री के पोते प्रज्वल रेवन्ना को बलात्कार मामले में कोर्ट ने पाया दोषी! कल होगा सजा का ऐलान, 2000 से अधिक सामने आए थे अश्लील वीडियो क्लिप

Big news: Court finds former Prime Minister's grandson Prajwal Revanna guilty in rape case! Punishment will be announced tomorrow, more than 2000 pornographic video clips were revealed

नई दिल्ली। बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने आज शुक्रवार को पूर्व सांसद और निलंबित जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को चार यौन शोषण और दुष्कर्म के मामलों में से एक में दोषी ठहराया है। अब इस मामले में सजा का ऐलान कल शनिवार को होना है। मामला 48 साल की एक महिला से जुड़ा हुआ है, जो हासन जिले के होलेनरसीपुरा स्थित परिवार के गन्निकाडा फार्महाउस में सहायिका के रूप में काम करती थी। 2021 में उसके साथ कथित तौर पर दो बार दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड भी किया। बता दें कि बेंगलुरु स्थित एमपी/एमएलए की विशेष अदालत ने 18 जुलाई को बलात्कार मामले की सुनवाई पूरी कर ली थी। अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सजा का ऐलान अब शनिवार, 2 अगस्त को होना है। रेवन्ना पिछले साल दर्ज किए गए चार आपराधिक मामलों में मुख्य आरोपी हैं। जब 2,000 से अधिक अश्लील वीडियो क्लिप, जिनमें कथित तौर पर कई महिलाओं के यौन शोषण को दर्शाया गया था। ये सारी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। रेवन्ना के खिलाफ पहली शिकायत अप्रैल 2024 में एक महिला ने दर्ज कराई थी, जो उनके परिवार के फार्महाउस में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। उसने रेवन्ना पर 2021 से बार-बार बलात्कार करने और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर दुर्व्यवहार के वीडियो जारी करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। बता दें कि पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना, जो जनता दल (सेक्युलर) के नेता और कर्नाटक के हासन लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और कर्नाटक के पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना के बेटे हैं।