Oct 07, 2026 Login
Awaaz24x7-government

Big Breaking: 30 अप्रैल को जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट। परीक्षाफल समिति की बैठक में तारीख और समय पर लगी मुहर

Big Breaking: Uttarakhand Board result will be released on 30th April. Date and time stamped in the result committee meeting

देहरादून। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद के परीक्षाफल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आगामी 30 अप्रैल को परीक्षाफल जारी किया जायेगा। इसी दिन अंक सुधार द्वितीय का परीक्षाफल भी जारी किया जाएगा। आज सोमवार को रामनगर स्थित उत्तराखण्ड बोर्ड के मुख्यालय में बोर्ड सभापति महावीर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में परीक्षाफल समिति की बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया। सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने बताया 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर परीक्षाफल जारी किया जाएगा। इस दिन अंक सुधार द्वितीय का परीक्षाफल भी जारी किया जाएगा। परीक्षाफल सुबह 11ः30 बजे घोषित होगा। बैठक में सचिव वीपी सिमल्टी, अपर सचिव बीएम रावत आदि मौजूद रहे। विद्यार्थी ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।