Awaaz24x7-government

Big Breaking: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में खिला कमल! 8 वोट अमान्य घोषित, निगम बिल्डिंग में धरने पर बैठे आप कार्यकर्ता

Big Breaking: Lotus blossomed in Chandigarh Mayor elections! 8 votes declared invalid, AAP workers sit on strike in corporation building

नई दिल्ली। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने बाजी मार ली है। बीजेपी प्रत्याशी मनोज सोनकर को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में 16 वोट मिले जबकि उनके सामने चुनाव लड़ रहे आप उम्मीदवार महज 12 वोट ही हासिल कर सके। इस चुनाव में 8 वोटों को अमान्य घोषित कर दिया गया। मेयर चुनाव के नतीजे आने के बाद आप पार्टी निगम बिल्डिंग में विरोध कर रही है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव रिजल्ट पर आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है।