Big Breaking: यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन! संपत्ति की सीज, सिंगर फाजिलपुरिया पर भी कसा शिकंजा

Big Breaking: ED's big action against YouTuber Elvish Yadav! Property seized, noose tightened on singer Fazilpuriya too

नई दिल्ली। यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा एक्शन लिया है। खबरों के मुताबिक ईडी ने उनकी संपत्ति को सीज कर दिया गया है। इसके बाद यूटूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विनर एल्विश यादव एक बार फिर मुसीबत में पड़ गए हैं। उनके खिलाफ ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने उनकी यूपी और हरियाणा में प्रॉपर्टी अटैच कर ली है। उनके साथ-साथ सिंगर फाजिलपुरिया के खिलाफ भी ईडी ने ये एक्शन लिया है। बता दें कि एल्विश यादव लंबे समय से ईडी के निशाने पर हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ जीतने के बाद एल्विश रेव पार्टी में सांपों के जहर की सप्लाई करने के आरोप में जेल जा चुके हैं। इसके अलावा उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी दर्ज है और अब उनकी संपत्ति को सीज कर दिया गया है। इस मामले में कुछ दिन पहले ही ईडी ने एल्विश और फाजिलपुरिया को पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाकर उनके बयान दर्ज किए थे। एल्विश यादव पर आरोप है कि उन्होंने अवैध तरीके से पैसा कमाकर इन संपत्तियों को खरीदा था और इसमें फाजिलपुरिया ने भी उनका साथ दिया था। पहले नोएडा पुलिस ने एल्विश को सांपों की खरीद फरोख्त मामले में गिरफ्तार किया था, इसके बाद ईडी ने भी उनके खिलाफ जांच शुरू की।