BIG BreakinG: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद बवाल! कराची, लाहौर और इस्लामाबाद में स्थिति आउट ऑफ कंट्रोल, गोलीबारी में 12 लोगों की मौत
नई दिल्ली। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद, कराची और लाहौर में हालात बेहद बिगड़ गए हैं। इस दौरान पीओके में स्थित स्कर्दू शहर में भी भी बवाल मचा हुआ है। कराची में सैकड़ों की तादाद में प्रदर्शनकारी अमेरिकी कांसुलेट के बाहर जमा हो गए। शुरुआत में जुलूस शांतिपूर्ण था, लेकिन दोपहर बाद स्थिति हिंसक रूप ले गई। इस दौरान अमेरिकी सैनिकों की फायरिंग में 12 लोगों के मारे जाने की ख़बर है। वहीं लाहौर में भी भारी संख्या में लोग अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। राजधानी इस्लामाबाद में खामेनेई की मौत को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालातों को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं ताकि कराची जैसे हालात इस्लामाबाद में न हो जाए। रिपोर्ट के अनुसार कराची में प्रदर्शनकारियों ने कांसुलेट के मुख्य गेट पर हथौड़ों और लोहे की रॉड से हमला किया। गेट टूट गया और भीड़ परिसर के अंदर घुसने लगी। प्रदर्शन के दौरान आग के गोले फेंके गए, जिससे कांसुलेट की इमारत के कई हिस्सों में आग लग गई। काले धुएं का गुबार आसमान में फैल गया। सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया और लाठीचार्ज किया। इसके बाद गोलीबारी की खबर भी सामने आई। इस हिंसक झड़प में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है, जिनमें प्रदर्शनकारी, रेंजर्स और एक आम नागरिक शामिल हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कांसुलेट के गेट तोड़ते हुए लोग, जलती इमारतें और भागती भीड़ देखी जा सकती है। दीवारों पर नारे लिखे गए हैं और काले झंडे लहराते युवाओं की तस्वीरें भी सामने आई हैं। यह सारी घटनाएं अमेरिका-इजरायल के ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के बाद हुई हैं, जिसमें ईरान के कई शीर्ष नेताओं की मौत और न्यूक्लियर साइट्स को नुकसान पहुंचाने का दावा किया गया है। ईरान ने इसके जवाब में मिसाइल हमले किए हैं। इस गंभीर तनाव का प्रभाव पाकिस्तान सहित पूरे क्षेत्र में महसूस किया जा रहा है।