बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन, इलाज के दौरान बागेश्वर में हुई मौत
उत्तराखंड। उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आयी है। जहां कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन हो गया है। जिसकी पुष्टि उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस दुखद खबर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- "मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:"

आपको बता दें, चन्दन राम दास उत्तराखंड सरकार में परिवहन मंत्री के रूप में कार्यरत थे। जिसको लेकर उत्तराखंड सरकार द्वारा तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। कैबिनेट मंत्री की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के नेता रहे चंदन राम दास ने अपना राजनीतिक करियर 43 साल पहले शुरू हुआ था। हालांकि 1997 में नगर पालिका बागेश्वर से पहला चुनाव जीता था। वो नगर पालिका के निर्दलीय अध्यक्ष बने थे।
