Big Breaking: उत्तराखण्ड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! ऊधम सिंह नगर जिले से हटाए गए मंजूनाथ टीसी, लिंक में देखें किन आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले
देहरादून। प्रदेश की धामी सरकार ने आज दूसरे दिन लगातार शासन में बड़ा फेरबदल किया है। गुरूवार देर शाम शासन द्वारा जारी आदेश में प्रदश्ेा में कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस दौरान ऊधम सिंह नगर से एसएसपी मंजूनाथ टीसी को हटाते हुए मणिकांत मिश्र को जिले की कमान सौंपी है। वहीं ऊधम सिंह नगर के एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़को को एसपी बागेश्वर की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।