Big Breaking: उत्तराखंड में एक और बड़ा हादसा! श्रीनगर के खिर्सू मार्ग पर खाई में गिरी कार, दो बच्चों समेत चार की माैत
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। शनिवार को जहां रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा हुआ, वहीं अब रविवार को श्रीनगर में बहुत बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। यहां खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की माैत की हो गई।जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। एसएसआई सुनील रावत ने बताया कि कार खिर्सू से कठुली गांव को जा रही थी। तभी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम माैक पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि वाहन में सात लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति सुरक्षित है और दो घायलों को निकाला गया है। बता दें कि शनिवार को रुद्रप्रयाग में हुए हादसे में अबतक 15 लोगों की मौत हो चुकी है।