Big Breaking: 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान! शाहरूख खान और विक्रांत मैसी बेस्ट एक्टर, रानी मुखर्जी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

Big Breaking: 71st National Film Awards announced! Shahrukh Khan and Vikrant Massey Best Actor, Rani Mukerji gets Best Actress award

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज शुक्रवार को नेशनल मीडिया सेंटर में 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विन वैष्णव ने पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की। नेशनल अवॉर्ड में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड रानी मुखर्जी को मिला तो वहीं शाहरुख खान और विक्रांत मैसी ने बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड जीते। इसके अलावा फिल्म ‘12वीं फेल’ को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला। बेस्ट एक्ट्रेस और एक्टर के लिए रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी का नाम सबसे आगे चल रहा था, हालांकि बीच में शाहरुख खान ने बड़ा सरप्राइज फैंस को दे दिया। उन्हें अपनी फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। ये शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी तीनों ही का पहला नेशनल अवॉर्ड है। तीनों एक्टर के अलावा सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘कटहल’ को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला। रणबीर कपूर स्टारर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ ने साउंड डिजाइन और बैकग्राउंड स्कोर की कैटेगरी में अवॉर्ड्स अपने नाम किए। इसके अलावा अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के लिए डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने बेस्ट डायरेक्शन का अवॉर्ड जीता। विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘सैम बहादुर’ को बेस्ट मेकअप और कॉस्ट्यूम का अवॉर्ड मिला है।