Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: वनाग्नि का तांडव! आग की चपेट में आई वन विभाग की गाड़ी, चार कर्मचारियों की झुलसकर मौत

Big accident in Uttarakhand: Forest fire wreaks havoc! Forest department vehicle caught fire, four employees burnt to death

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां जंगल की आग की चपेट में से वन विभाग के चार कर्मचारियों को मौत हो गई। मामला अल्मोड़ा जिले के बिनसर वन्य अभ्यारण क्षेत्र का बताया जा रहा है। प्राथमिक तौर पर मिली जानकारी अनुसार वन विभाग के कुछ कर्मचारी अपनी गाड़ी से जंगल की आग बुझाने जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी आग की चपेट में आ गई। इस घटना में चारों कर्मचारियों की आग में झुलसकर मौत हो गई। वहीं कुछ अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे भी है, जिन्हें पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अपर प्रमुख वन संरक्षक वन अग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा बताया कि फिलहाल प्रारंभिक सूचना यही आई है कि वन विभाग के चार कर्मचारियों जलकर मौत हो गई है। यह हादसा कैसे हुआ कब हुआ अभी इसकी सूचना ली जा रही है। कुमाऊं के तमाम बड़े अधिकारी को मौके पर भेजा गया है। इससे ज्यादा अभी कोई जानकारी उनके पास नहीं है। क्योंकि जब वन विभाग की टीम मौके पर नहीं जाती, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता। बता दें कि इससे पहले ही अल्मोड़ा जिले में पांच लोग वनान्गि की शिकार हो गए थे।