Aug 19, 2026 Login

50 के हुए बाबाः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन आज! प्रधानमंत्री मोदी समेत तमाम हस्तियों ने दी शुभकामना, लिंक में पढ़ें योगी का राजनीतिक सफर

 Baba turns 50: UP CM Yogi Adityanath's birthday today! All celebrities including Prime Minister Modi congratulated, read Yogi's political journey in the link

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 50वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत तमाम बड़ी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामना संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य ने विकास की नयी ऊंचाइयों को छुआ है। 

बता दें कि गोरखपुर से पांच बार लोकसभा के सदस्य रह चुके महंत योगी आदित्यनाथ को वर्ष 2017 में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद से भारतीय राजनीति में योगी ने तेजी से अपनी पहचान स्थापित की है। उधर जन्मदिन के मौके पर सीएम योगी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर परिसर की गोशाला में पौधारोपण किया।

योगी के राजनीतिक सफर पर नजर डालें तो वह 1998 में वे गोरखपुर से पहली बार सांसद बने। 1999 में दोबारा चुनाव हुआ तो फिर विजयी हुए। 2002 में योगी आदित्यनाथ ने हिन्दू युवा वाहिनी नाम का संगठन बनाया। हिन्दू रक्षा के नाम पर इस संगठन का विस्तार पूरे प्रदेश में किया गया। 2004 में तीसरी बार, 2009 में चौथी और 2014 में पांचवीं बार उसी गोरखपुर सीट से योगी सांसद बने। 

2017 में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला, तो पार्टी ने योगी आदित्यनाथ के चेहरे को चुना और सीएम बना दिया। योगी ने लोकसभा से इस्तीफा दिया और विधान परिषद की सदस्यता ली। 2022 में योगी आदित्यनाथ ने यूपी में दोबारा कमल खिलाया और यूपी की सत्ता के शीर्ष पर बैठ गए।