Oct 23, 2026 Login
Awaaz24x7-government

दुस्साहसः कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस के जवानों को बोनट पर लटकाकर 100 मीटर तक घसीटा! वायरल हुआ वीडियो, लगी सवालों की झड़ी

Audacity: Car driver dragged traffic police personnel for 100 meters by hanging them on the bonnet! Video went viral, a flurry of questions arose

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक खतरनाक वीडियो सामने आया है, वीडियो में देखा जा सकता है कि दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक कार के बोनट पर लटके हुए हैं, जबकि ड्राइवर तेज गति से गाड़ी चला रहा है और उनसे बचने की कोशिश कर रहा है। यह घटना शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। इस घटना के बाद तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो देखकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस ही नहीं सुरक्षित है तो आम लोगों का क्या होगा? वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की कार है। कार यू टर्न हो रही थी, तभी ट्रैफिक पुलिस के दो जवान कार को रोकने की कोशिश करते हैं। लेकिन कार वाला रुकता नहीं है। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवान अपनी जान बचाने के लिए कार के बोनट पर लटक जाते हैं। इसके बावजूद भी कार सवार नहीं रुकता है और पुलिसकर्मियों को लटका कर करीब 100 मीटर जाता है. फिर ब्रेक लगा देता है, जिससे ट्रैफिक पुलिस का एक जवान गिर जाता है। वहीं, इसके बाद कार मुड़ती है और दूसरे ट्रैफिक जवान को कार चालक फिर ब्रेक लगाकर गिरा देता है। इसके बाद कार लेकर फरार हो जाता है। हालांकि, इस दौरान कुछ लोग कार को पकड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन कार इतनी स्पीड में जाती है कि लोग उसके पास तक जाने की जहमत नहीं उठा पाते हैं।