Oct 09, 2026 Login
Awaaz24x7-government

बड़ी खबरः गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में रेलवे लाइन पर धमाका! 12 फीट का हिस्सा उड़ा, लोको पायलट घायल

Big news: Explosion on railway line in Punjab before Republic Day! 12 feet of section blown away, loco pilot injured

नई दिल्ली। पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां गणतंत्र दिवस से 48 घंटे पहले फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद में रेलवे लाइन पर एक जोरदार धमाका हुआ है। इस घटना में मालगाड़ी के एक इंजन को नुकसान पहुंचा है और लोको पायलट को गंभीर चोटें आई हैं। धमाके के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके को घेर लिया गया है। बताया जा रहा है कि धमाके से रेलवे लाइन का 12 फीट हिस्सा उड़ गया। पुलिस ने कहा कि फतेहगढ़ साहिब के खानपुर गांव के पास रेलवे लाइन पर एक संदिग्ध विस्फोट की सूचना मिली है। पुलिस का कहना है कि विस्फोट की तेजी बहुत कम थी और यह कोई बड़ा विस्फोट नहीं था, बल्कि मामूली विस्फोट था। ड्राइवर के गाल पर मामूली चोट आई है। ट्रेन को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। पटरी को भी कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। ट्रेनों का संचालन जल्द ही फिर से शुरू होगा। रोपड़ रेंज के डीआईजी नानक सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली कि रात करीब 9ः50 बजे यहां एक मामूली धमाका हुआ है। ड्राइवर के गाल पर मामूली चोट आई है। ट्रेन को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। पटरी को भी कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा है। ट्रेनों का संचालन जल्द ही शुरू हो जाएगा। पंजाब पुलिस वैज्ञानिक तरीके से इसकी जांच कर रही है। हम अन्य एजेंसियों के साथ संपर्क में हैं। इस मामले का जल्द ही समाधान हो जाएगा। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फोरेंसिक टीम और अन्य एजेंसियों की टीमों को यहां बुलाया गया है। एक्सपर्ट एजेंसियां ​​भी यहां आ रही हैं।