मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद से एक हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक हिंदू छात्रा को कथित तौर पर 5 मुस्लिम लड़कियों ने जबरदस्ती बुर्का पहनाने की कोशिश की। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद हिन्दूवादी संगठनों में खासा रोष देखने को मिल रहा है। पीड़ित लड़की का परिवार आरोप लगा रहा है कि यह धर्मांतरण का दबाव बनाने की साजिश थी और इसमें लव जिहाद या धर्मांतरण गैंग का हाथ हो सकता है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। मामला मुरादाबाद के बिलारी कस्बे के एक मोहल्ले का है। सभी लड़कियां एक ही स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती हैं और साथ में ट्यूशन भी जाती हैं। घटना 14 जनवरी की बताई जा रही है, जब कोचिंग से लौटते समय मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू छात्रा को घेर लिया और जबरन बुर्का पहनाने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने लड़की से कथित तौर पर कहा कि उसे बुर्का पहनने पर अच्छा लगेगा। लड़की ने पहले मना किया, लेकिन दबाव में आ गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित छात्रा घर पहुंचकर रोने लगी और अपने भाई को पूरी बात बताई। भाई ने बताया कि मुस्लिम छात्राओं ने उसकी बहन से कहा था कि हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल कर लो, इसके बाद तुम्हारी किस्मत बदल जाएगी। भाई का कहना है कि यह एक सोची-समझी साजिश लगती है, जिसमें उसकी बहन को इस्लाम कबूल कराने की कोशिश की जा रही थी। परिवार का आरोप है कि ये मुस्लिम लड़कियां किसी लव जिहाद या धर्मांतरण गैंग से जुड़ी हो सकती हैं। इसके बाद भाई ने थाने जाकर तहरीर दी और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। बिलारी थाने में पांचों नामजद मुस्लिम छात्राओं के खिलाफ उत्तर प्रदेश के एंटी-कन्वर्जन कानून की धारा 3 समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, पीड़िता के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि अभी तक आरोपी लड़कियों की ओर से कोई बयान नहीं आया है। यह घटना सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, जहां लोग इसे ग्रूमिंग या धार्मिक दबाव का मामला बता रहे हैं।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
दुस्साहसः मुरादाबाद में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू छात्रा को जबरन पहनाया बुर्का! वीडियो वायरल होने के बाद गरमाया माहौल, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-01-24 14:12:08
यूपी के मुरादाबाद से एक हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक हिंदू छात्रा को कथित तौर पर 5 मुस्लिम लड़कियों ने जबरदस्ती बुर्का पहनाने की कोशिश की।

दुस्साहसः मुरादाबाद में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू छात्रा को जबरन पहनाया बुर्का! वीडियो वायरल होने के बाद गरमाया माहौल, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- यूपी के मुरादाबाद से एक हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक हिंदू छात्रा को कथित तौर पर 5 मुस्लिम लड़कियों ने जबरदस्ती बुर्का पहनाने की कोशिश की।
- इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद हिन्दूवादी संगठनों में खासा रोष देखने को मिल रहा है।
- पीड़ित लड़की का परिवार आरोप लगा रहा है कि यह धर्मांतरण का दबाव बनाने की साजिश थी और इसमें लव जिहाद या धर्मांतरण गैंग का हाथ हो सकता है।
- पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें
आवाज़ विशेष
हे भगवानः एमपी के शिवपुरी में दिल दहला देने वाली त्रासदी! दो सगी बहनों ने चार बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान, गर्भवती महिला समेत 6 की मौत
🕒 2026-10-29 16:30:10पढ़ें →

प्रेम विवाह का खौफनाक अंतः करवा चौथ के दिन पत्नी का कत्ल! जिसकी लंबी उम्र के लिए रखा था निर्जला व्रत, उसी ने छीनी सांसें
🕒 2026-10-29 15:09:28पढ़ें →

दिल्ली में सनसनीखेज घटनाः सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने खुद को आग लगाकर दी जान! बैग से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट
🕒 2026-10-24 15:44:59पढ़ें →

सौरभ और अमित हत्याकांड: फांसी की सजा पाए चारों दोषियों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा! साहिल-अमरदीप आगरा जेल तो मुस्कान-रविता लखनऊ की नारी बंदी निकेतन में होंगी शिफ्ट
🕒 2026-10-24 13:13:03पढ़ें →

'13 बच्चे गंगा का भोग बने' - दैनिक भास्कर की यह हेडलाइन खबर नहीं, पत्रकारिता की संवेदना की मौत है
🕒 2026-10-20 15:51:32पढ़ें →
