Awaaz24x7-government

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला! जनसुनवाई कार्यक्रम में दौरान शख्स ने मारा थप्पड, दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को दी जानकारी

 Attack on Delhi Chief Minister Rekha Gupta! A man slapped her during a public hearing programme, Delhi Police informed the Home Ministry

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया। खबरों के मुताबिक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शख्स ने थप्पड़ मारा और बाल पकड़कर खींचने की कोशिश की। यह घटना उस समय हुई जब सीएम रेखा गुप्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उससे सिविल लाइंस पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही है। मुख्यमंत्री आवास के अधिकारियों के मुताबिक जिस समय सीएम जन सुनवाई कर रही थी। उसी समय एक शख्स अपनी शिकायत लेकर वहां पहुंचा। इस दौरान उसने मुख्यमंत्री को थप्पड़ मार दिया। शुरुआती जानकारी में आरोपी ने अपना नाम राजेश भाई खिमजी सकरिया बताया है। आरोपी राजकोट का रहने वाला है। गृह मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हुए हमले की जानकारी दी है। दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर ने भी बताया कि जन सुनवाई के बहाने एक शख्स सीएम गुप्ता के पास पहुंचा। उसने पहले सीएम को कुछ कागज दिया, फिर चिल्लाने लगा और थप्पड़ मार दिया। हालांकि दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने दिल्ली सीएम को थप्पड़ मारे जाने से इनकार किया है। 

कांग्रेस और आप ने की हमले की निंदा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान हुए हमले की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि यह बहुत दुखद है। मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करती हैं और मुझे लगता है कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है लेकिन यह घटना महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी या आम महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है। वहीं दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आप नेता आतिशी ने ट्वीट किया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।