अल्मोड़ाः नंदादेवी महोत्सव में नेशनल कराटे एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने मार्शल आर्ट की कलाओं का किया अद्भुत प्रदर्शन! डीएम और कुलपति ने किया सम्मानित

Almora: Students of National Karate Academy displayed amazing martial arts skills in Nanda Devi Mahotsav. DM and Vice Chancellor honored

अल्मोड़ा। मां नंदाष्टमी के उपलक्ष्य में नेशनल कराटे एकेडमी अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्शल आर्ट की अनेकों कलाओं का अद्भुत प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के उप सचिव व कराटे कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि मां नंदाष्टमी के उपलक्ष्य में नेशनल कराटे के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक कलाओं का प्रदर्शन किया गया। जिसमें योग, एक्साइज, डंडा चलाना, कुश्ती, नैनचाक व सैल्फ डिफेंस की प्रस्तुति दी गई और आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। बताया कि आज के दौर में बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा विधाओं का उपयोग अति आवश्यक है। इस अवसर पर जिला अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय और कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने सभी छात्र-छात्राओं तथा कराटे कोच यशपाल भट्ट को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।