Oct 06, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड में मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट जारी! स्वास्थ्य विभाग ने दिए एहतियात बरतने के निर्देश

Alert issued regarding monkey pox in Uttarakhand! Health department issued instructions to take precautions

उत्तराखंड में मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। साथ ही प्रभावित राज्यों या दूसरे देशों के आने वाले लोगों पर नजर रखने की सलाह दी है साथ ही डेंगू को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। 

उत्तराखंड सूबे में मंकी पॉक्स को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। प्रदेश की स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएमओ को निगरानी और एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। हालांकि अभी तक प्रदेश में मंकी पॉक्स का कोई मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तारा आर्य ने कहा कि मंकी पॉक्स एक वायरल संक्रमण है। जो एक रोगी से दूसरे में फैलता है। अफ्रीका व अन्य देशों की यात्रा करने वाले लोगाें की निगरानी की जाए। मरीज में संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कर उसको आइसोलेट किया जाए।