आस्थाः पालकी पर सवार होकर आईं ‘मां’! मंदिरों में उमड़े भक्तजन, हर तरफ माता रानी के जयकारों की गूंज

Aastha: ‘Mother’ came riding on a palanquin! Devotees gathered in the temples, echoes of Mata Rani's praises everywhere.

रुद्रपुर। आज गुरूवार 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो गए हैं। इस दौरान हर तरफ आस्था और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है। हर तरफ माता रानी के जयकारे गूंज रहे हैं। मंदिरों से लेकर घरों तक पूजा-अर्चना हो रही है और हर कोई नवरात्र के रंग में रंगा नजर आ रहा है। बता दें कि इस बार मां पालकी में सवार होकर आई हैं। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होगी।आपको बता दें कि सनातन धर्म में नवरात्रि विशेष धार्मिक महत्व रखने वाला पर्व है, जिसे शक्ति की देवी दुर्गा की उपासना के रूप में मनाया जाता है। नवरात्रि के प्रथम दिन 'कलश स्थापना' का विशेष महत्व होता है, क्योंकि यह पूरे नौ दिनों की पूजा का प्रारंभिक और महत्वपूर्ण संस्कार है। इस दिन कलश स्थापित कर देवी दुर्गा का आह्वान किया जाता है, जिससे शुभता, समृद्धि और सुख की प्राप्ति होती है। इधर नवरात्र को लेकर बाजारों में खासी रौनक देखने को मिल रही है। इस दौरान बाजार में लोगों में भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़ी हस्तियों ने शुभकामनाएं दी हैं।