फिल्मी स्टाइल में पकड़ा गया कातिलः एक हाथ में तमंचा, दूसरे में बीड़ी! पत्नी के लिवइन पार्टनर की हत्या करने वाले पति का हाईवोल्टेज ड्रामा, पिस्टल लहराते हुए पुलिस को दी खुली चुनौती

A murderer was caught in a filmy style: a pistol in one hand, a bidi in the other! A high-voltage drama unfolds as a husband murders his wife's live-in partner, brandishing a pistol and openly challe

मेरठ। यूपी के मेरठ में अपनी पत्नी के लिवइन पार्टनर की दिनदहाड़े हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी से पहले हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, हत्यारोपी एक हाथ में तमंचा और दूसरे में बीडी लेकर पहुंचा था, जिसके चलते पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। बाद में पुलिस ने सूझबूझ से उसे काबू में किया। हत्यारोपी का नाम प्रदीप है जिसने वीडियो बनाकर इस कांड की जिम्मेदारी ली थी। बता दें कि मेरठ के बहसूमा में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में मौत का खौफ 302 आईडी से पुलिस को ललकारने वाले खूनी प्रदीप का खेल खत्म हो गया है। एसएसपी अविनाश पांडे ने पुष्टि की है कि सुनील उर्फ गाबा की दिनदहाड़े हत्या करने वाले आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े जाने से पहले का मंजर किसी डार्क थ्रिलर फिल्म जैसा था। हाथ में पिस्टल लहराते हुए प्रदीप ने न केवल हत्या की जिम्मेदारी ली, बल्कि पुलिसवालों के सीने पर तमंचा तानकर उन्हें भी जान से मारने की धमकी दे डाली। बदले की आग में जल रहे इस शख्स का दावा था कि उसकी पत्नी को ले जाने का अंजाम सिर्फ मौत है। पुलिस ने भारी तनाव के बीच अपना बचाव करते हुए इस सिरफिरे हत्यारे को दबोच लिया। आरोपी ने यह भी चेतावनी दी थी कि अगर उसके परिवार को छुआ गया, तो वह खाकी पर हमला करने से भी पीछे नहीं हटेगा। अरेस्ट होने से पहले आरोपी पुलिसवालों के सामने बीड़ी पीता नजर आया। मालूम हो कि बहसूमा में बुधवार को प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश के चलते प्रदीप ने सुनील उर्फ गाबा की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। वारदात उस वक्त हुई जब सुरेंद्र बाइक से रामराज बाजार से गुजर रहे थे। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर को कमर और कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोलियां मारते देखा गया। हत्या के बाद आरोपी प्रदीप ने सोशल मीडिया पर मौत का खौफ 302 आईडी से 4 मिनट का वीडियो वायरल किया। वीडियो में उसने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए इसे अपनी पत्नी के साथ फरार होने का बदला बताया। आरोपी ने हथियारों के साथ पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दी थी और अपनी पत्नी को भी जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।