रुद्रपुर युवा देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष समाजसेवी राजू छाबड़ा का हुआ निधन

महानगर रुद्रपुर में युवा देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष समाजसेवी और हँसमुख व्यवहार के धनी राजू छाबड़ा का बीते रात दिल्ली में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके अचानक निधन से रुद्रपुर के शहरवासी स्तब्ध है। जानकारी के मुताबिक मॉडल कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय राजू छाबड़ा दो सप्ताह पहले कोरोना संक्रमण की चपेट में आये थे। जिसके चलते उन्हें गुड़गांव स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मेदांता में उपचार के दौरान पांच दिन पूर्व ही उनका कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आया था, लेकिन उन्हें कुछ अन्य शारीरिक समस्याओं ने घेर लिया। बताया जाता है कि कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद फेफड़ों में इन्फेक्शन की वजह से उनकी हालत बिगड़ गयी। जिसके चलते बीती रात उनका निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। राजू छाबड़ा के 18 और 14 वर्षीय दो पुत्र हैं। राजू छाबड़ा वर्षों से अपने बड़े भाई पंजाबी महासभा के कुमाऊं प्रभारी अशोक छाबड़ा के साथ शहर की मनहारी गली में राज शू सेंटर के नाम से दुकान चला रहे थे।