राज्य में मानसून देर से पहुंचने की सम्भावना

भीषण गर्मी की मार झेल रहे राज्यवासियों के लिए अभी कुछ दिन और राहत की कोई उम्मीद नहीं है, उत्तराखंड में मौसम भले ही रोज रंग बदल रहा हो, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार 10 जून तक मसूरी और देहरादून में पारा और चढ़ने की संभावना है| भीषण गर्मी से परेशान लोग बेसब्री से मानसून के आने का इंतजार कर रहे हैं| लेकिन इस बार उत्तराखंड में मानसून भी एक हफ्ता देरी से दस्तक देगा| मौसम विभाग का मानना है कि अमूमन उत्तराखंड में मानसून 22-23 जून तक पहुंचता है, लेकिन इस बार मानसून के 1 जुलाई तक आने की संभावना है| मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रशांत महासागर में मई तक अलनीनो का असर बना रहा इसके चलते उत्तर भारत में मानसून में विलंब होगा| वहीं उत्तराखंड में मानसून की बारिश सामान्य से 4 फ़ीसदी तक कम हो सकती है| पिछले वर्ष उत्तराखंड में मानसून में 30 जून को दस्तक दी थी और पिछली बार सबसे अधिक बारिश चंपावत जिले में रिकॉर्ड की गई|